- संवाददाता –
कुसमी, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)।विकासखंड कुसमी अन्तर्गत सामरी पाठ से चांदो जाने वाले मुख्यमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत इदरीपाठ के सरपंच पंच एवं ग्रामीणों ने आज सोमवार को कुसमी बीईओ डी.के यादव को ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौप कर यह अवगत कराया है कि नवीन माध्यमिक विद्यालय इदरी पाठ में ग्राम पंचायत के 28 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे है, लेकिन अभी के समय इस विद्यालय में एक ही शिक्षक सिर्फ रामनंदन साय बच्चों को शिक्षा दे रहे है,प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्यालय में वर्ष 2013 से प्रधान पाठक की तौर एक शिक्षक की नयुक्ति हुई है थी लेकिन वे विद्यालय में सेवा देने नही पहुँचे,उन्हें शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी के द्वारा बीआरसी कार्यालय कुसमी में अन्य किसी पद पर पदस्थ कर दिया गया है, तब से लेकर अब तक ईदरीपाठ माध्यमिक विद्यालय में एक ही शिक्षक के द्वारा विद्यालय संचालित किया जा रहा हैं, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने बताया कि ग्राम पंचायत में सिर्फ एकमात्र माध्यमिक विद्यालय है और इसके 3 किमी के दायरे में कोई दूसरा स्कूल भी नही है , दूरस्थ क्षेत्र के स्कूल में अध्यनरत गरीब वर्ग के बच्चों का शिक्षक के कमी के कारण पठन पाठन का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है, सरपंच एवं पंचों ने यह भी जानकारी दी कि उनके द्वारा कलेक्टर के शिविर सहित अन्य कई अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के पास शिक्षक की कमी को लेकर विद्यालय में नये शिक्षक की मांग भी कई बार कर चुके हैं, यानी ग्राम के जनप्रतिनिधि अपने स्तर से पुरा प्रयास कर रहे है कि नये शिक्षक की नियुक्ति हो जाये, वही आज शिक्षक की कमी को लेकर ग्रामीणों के आवेदन पर विकासखंड शिक्षाधिकारी डी.के. यादव ने कहा कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराएंगे फिर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर शिक्षक की कमी को दुर करने की बात कर रहे है,बहरहाल अब देखना होगा कि क्या शिक्षा विभाग करीब 9 सालों से शिक्षक की कमी से जूझ रहा माध्यमिक शाला ईदरीपाठ के बच्चों के भविष्य को लेकर क्या कदम उठाता है ,आवेदन सौंपने के दौरान सरपंच दिनेश्वर, पंच मोहनी बाई, रिशमा, बहादुर राम,संध्या बाई, असरु राम, सचिता गुप्ता, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित हुये।
??????
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur