Breaking News

दुबई @आज विदेश मंत्री एस.जयशंकर यूएई में ‘इंडिया ग्लोबल फोरम यूएई 2022’ का करेंगे उद्घाटन

Share


जी 20 की अध्यक्षता पर भी होगी चर्चा
दुबई ,12 दिसंबर 2022(ए)।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को यहां ‘इंडिया ग्लोबल फोरम यूएई 2022’ का उद्घाटन करेंगे। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम है जो भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और दुनियाभर से प्रमुख राजनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक हस्तियों को एक साथ लाएगा।भारत को जी20 की अध्यक्षता मिलने के बाद यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से 16 दिसंबर तक दुबई और अबू धाबी में किया जाएगा। भारत ने एक दिसंबर को औपचारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में भारत की वैश्विक आकांक्षाओं और चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक परिदृश्यों के बीच जी20 की अध्यक्षता पर चर्चा की जायेगी।


Share

Check Also

मुंबई@भारत को जल्द मिल सकता है पहला प्लास्टिक नोट आरबीआई की दो हाई-लेवल बैठकों में हुआ बड़ा फैसला

Share मुंबई,30 मई 2026। भारत की करेंसी (मुद्रा) के इतिहास में जल्द ही एक बहुत …

Leave a Reply