देवव्रत राय
बलरामपुर/रामानुजगंज, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करने वाले समाजिक कार्यकर्ताओं के लिए छत्तीसगढ़के सुरजपुर जिला भटगांव में रविवार 11 दिसंबर को ओम साई रक्तदाता समिति के द्वारा राज्यस्तरीय सुपर हीरो सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें छ. ग. हेल्प वेलफेयर सोसायटी के सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में संभागीय प्रभारी आकाश तिवारी जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति विकाश कुशवाह, गोलू कश्यप को सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के द्वारा बलरामपुर कोरबा रायपुर जिला में अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए चाय-नाश्ता और भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन करते हैं.
साथ ही इन सामाजिक सदस्यों के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान भी किया जाता है और रक्तदान शिविर सहित अन्य सामाजिक कार्य किए जाते है.
कार्यक्रम समारोह में मुख्यातिथि के रूप में अमरजीत भगत कार्यकर्म अध्यक्ष पारसनाथ राजवाड़े मौजूद रहे.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur