सूरजपुर, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। इस धरना में सूरजपुर जिले के निजी स्कूलों के लगभग 200 प्रतिनिधि शामिल रहे। धरना के बाद मुख्यमंत्री जी के नाम पर को क्रभ्श्व की प्रतिपूर्ति राशि की तत्काल भुगतान के लिए ज्ञापन सौपा गया। शिक्षा विभाग के संभागीय अधिकारी धरना स्थल पर पहुचकर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा किये है।
विदित है कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्राइवेट स्कूलों में दी जाती है। इसके बदले शासन केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार मिलकर एक निश्चित राशि भुगतान करती है। विगत 3 वर्षों से जिले के सभी स्कूलों के राशि की भुगतान नहीं हुई है। जिस हेतू प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन सूरजपुर जिले के लंबित राशि की भुगतान का मांग करते हुए एक दिवसीय धरना दिया। जिस दौरान सहायक संचालक संभागीय शिक्षण कार्यालय अम्बिकापुर से श्री आशीष द्विवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री वी. के. राय, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित होकर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से बात की और समस्याओं को सुना तथा साथ हीं आरटीई के 2019 से लेकर 2022 तक की लंबित राशि का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया। धरने का प्रतिनिधित्व संगठन के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष मोहित राम राजवाड़े, रमेश कुमार गुप्ता, लव कुमार ,ललन सिंह, सचिव- नीरज कुमार सिंह ,रमाशंकर पांडेय, के .के शर्मा , सुनील श्रेष्ठ, सीमा सिंह, रिंकू उपाध्याय श्रीमती रचना पांडेय, सबना एवं सविता देवांगन ने किया।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया जिसे अनुभागीय अधिकारी द्वारा भेजे प्रतिनिधि श्रीमान नायब तहसीलदार जी के द्वारा धरना स्थल पर उपस्थित होकर ज्ञापन लिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur