Breaking News

प्रतापपुर@श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा प्रतापपुर में बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Share


प्रतापपुर , 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व मे सरगुजा संभाग के प्रतापपुर लॉक में सरकारी स्कूल के बच्चो को स्कूल बैग वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे राज्य शासन के शिक्षा मंत्री आदरणीय डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका/अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव विशिष्ठ अतिथि कुमार सिंह देव जी( मंत्री प्रतिनिधि), बनवारी लाल गुप्ता सतीश चौबे मुन्नू सिंह धुर्वे जी(विकास खंड शिक्षा अधिकारी), माणिक चंद जी (सरपंच ग्राम पंचायत मायापुर 1 शामिल हुवे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुवे प्रतिमा सिंह ने जानकारी दी कि हमारी संस्था द्वारा हर साल स्कूल के बच्चो को बैग ,जूते- मोजे का वितरण विगत कई सालों से हमारी संस्था करते आ रही है।ओर आगे भी करती रहेगी मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा बच्चे आने वाला कल हैं,इसलिए इनके इन नन्हें -नन्हें कदमों को हिफाजत से रखना हम सभी का फर्ज है। हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना ही है, कि देश का भविष्य जिन नन्हें नन्हें बच्चों के हाथों में है।उनके जीवन मे जो कमियां है जिनकी पूर्ति उनके माता पिता पूर्ण नहीं कर सकते उनके लिए श्रुति फाउंडेशन जैसे सामाजिक संस्था हम और आप जैसे सामाजिक लोगो को आगे आना चाहिये। और मंत्री जी के द्वारा भी कॉपी पेन का वितरण किया गया।कार्यक्रम के अंत मे प्रतिमा सिंह ने सभी अतिथियों ,उपस्थित जनो और बच्चो का आभार प्रकट किया। सीईओ मो. निजामुद्दीन सचिव आरिफ ईराकी धरमपाल पैकरा नीलू श्रीवास्तव अलका अम्बष्ठ ,अमलेश घोष ,राम पति राम नवीन कुमार एक्का,अनामिका तिवारी ,शशिकला रवानी मेडम ,पुष्पिका एक्का ,अंजू यादव ,प्रभावती पैकरा ,अजय कुशवाहा , धीरज ,विमला पैकरा सहित ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाए आपत्तिजनक प्रस्ताव देने के आरोप

Share सीतापुर थाने में शिकायत,मामले की जांच और कार्रवाई की मांग…अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)। राजापुर …

Leave a Reply