भूपेश बघेल ने कहा-आरंभ है प्रचंड
शिमला, 11 दिसम्बर 2022 (ए)। हिमाचल में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आये है। जिसमें कांग्रेस को जीत मिली वहीं आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। बता दे की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार, 11 दिसंबर को सुक्खू को शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। 5 बार के विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह के समर्थन वाले मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है। कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दे की राज्य को पहली बार उपमुख्यमंत्री मिला है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव के दौरान वह काफी रैली की वे स्टार प्रचारक थे। भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा है की ‘आरंभ है प्रचंड’।
सुक्खू के शपथ ग्रहण में कई बड़े नेता शामिल हुए। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,महासचिव रणदीव सुरजेवाला शपथ ग्रहण में शामिल हुए।
कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे 58 वर्षीय सुखविंदर सुक्खू निचले हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बन गए हैं। वह प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले के दूसरे ऐसे नेता हैं, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे। कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 68 में से 40 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर कर दिया है। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur