Breaking News

अहमदाबाद@भूपेंद्र पटेल बनेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री

Share


चुने गए विधायक दल के नेता,कल लेंगे शपथ ग्रहण
अहमदाबाद , 10 दिसम्बर 2022 (ए)।गुजरात के सीएम के तौर पर विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लग गई है। आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षकों ने विधायकों के सामने भूपेंद्र पटेल का नाम रखा और फिर सर्वसम्मति से उनको विधायक दल का नेता चुन लिया गया। भूपेंद्र पटेल को दोबारा सीएम की कुर्सी देने का फैसला आलाकमान ने किया है।
गुजरात में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भाजपा सोमवार, 12 दिसंबर को राज्य में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी गुजरात के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply