Breaking News

कोरबा@चालक के नशे में पाए जाने पर कोयले से भरा ट्रेलर जब्त, प्रकरण भेजा गया कोर्ट

Share

कोरबा, 10 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। एसपी कोरबा संतोष सिंह के मार्गदर्शन तथा एएसपी अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के शहरी एवं उपनगरीय खदान क्षेत्रों के सड़क मार्गों में नशे में वाहन चलाकर दुर्घटना की स्थिति पैदा करने वाले भार वाहन चालकों तथा शहरी क्षेत्र में बीच सड़क पर कार, टैक्सी खड़ी कर आवागमन बाधित करने वालों के विरुद्ध व्यापक पैमाने पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। इसी अभियान के तहत कल उपनगरीय क्षेत्र हरदीबाजार के पास डीएसपी यातायात के निर्देशन में एएसआई घनश्याम सिंह राजपूत ने अपने हमराह आरक्षक राजकुमार नीलम और समार सिंह के साथ धारा 125 में कोयले से भरी ट्रेलर क्रमांक सीजी-10/बीएच 6600 के चालक को नशे में पाए जाने पर परीक्षण कराकर उसके वाहन को धारा 185 में जत कर उसका प्रकरण कोर्ट में पेश किया। इसी तरह एएसआई मनोज राठौर ने शहरी क्षेत्र में आवागमन बाधित करने वाले कार वाहनों को लॉक लगाकर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही कि।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply