Breaking News

अंबिकापुर,@सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीण की मौत

Share

अंबिकापुर, 09 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देव प्रसाद उम्र 50 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर का रहने वाला था। दरिमा नाका के पास देव प्रसाद व प्रभु सिंह घायल अवस्था में पड़े हुए थे। सूचना पर परिजन दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान 8 दिसंबर की रात को देव प्रसाद की मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply