Breaking News

अम्बिकापुर@महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी की निकाली जुलूस

Share


अम्बिकापुर, 08 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नशे में धूत एक युवक बुधवार की रात एक महिला के घर में घुस कर छेड़छाड़ करने लगा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदतन बदमाश है। वह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। आदतन चोर एवं निगरानी शुदा बदमाश का जुलुस निकालकर पुलिस द्वारा न्यायालय तक लाया गया।
जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनोज लोहर निवासी खजूर पारा नशे की हालत में घर में घुसकर छोड़छाड़ करने लगा एवं विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए घर से बाहन निकल कर नीरज मालाकार के साथ मारपीट कर उससे 5 सौ रुपए लूट लिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी मनोज लोहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी मनोज लोहार आदतन चोर एवं शातिर अपराधी है। जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। आरोपी में पुलिस का खौप पैदा करने के लिए पुलिस ने आरोपी को जुलुस निकालकर न्यायालय तक लाया गया।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply