Breaking News

मुजफ्फरनगर @जिंदा मिली 2015 में हत्या की गई महिला

Share


मुजफ्फरनगर ,07 दिसंबर 2022 (ए)। सात साल पहले अपहरण कर हत्या कर दी गई एक महिला अब उत्तर प्रदेश के हाथरस में अपने पति और दो बच्चों के साथ जिंदा पाई गई है। उसका कथित हत्यारा जेल में सड़ रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी। मामला तब सामने आया जब आरोपी की मां ने खुद जांच की और महिला को ढूंढ निकाला।
पुलिस की एक टीम हाथरस गई और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए 22 साल की लड़की को अलीगढ़ ले आई। पुलिस ने कहा कि, अदालत के आदेश पर महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसका डीएनए नमूना लिया जाएगा। मामला 17 फरवरी, 2015 का है, जब लड़की, जो उस समय 10वीं कक्षा की छात्रा थी, कथित तौर पर लापता हो गई थी। उसके माता-पिता ने गोंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने कहा कि कुछ दिनों बाद आगरा में एक लड़की का शव बरामद किया गया। लड़की के पिता ने वहां जाकर उसके कपड़ों के आधार पर उसकी लापता बेटी के रूप में शव की शिनाख्त की। लड़की के पड़ोसी के खिलाफ अपहरण और हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार किए जाने के वक्त आरोपी 18 साल का छात्र था। कुछ साल बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, चूंकि वह अदालती कार्यवाही में शामिल नहीं हो सका, इसलिए उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया और उसे फिर से जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply