Breaking News

लखनपुर@सुरेंद्र साहू को यूनिसेफ ने किया सम्मानित

Share


लखनपुर , 06 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। लखनपुर सरगुजा -यूनिसेफ एवं छाीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला (ष्टष्टक्रह्र),एम एसएसवीपी द्वारा संचालित विश्व बाल दिवस अभियान 2022 में छाीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा सरगुजा जिले के लखनपुर विकास खण्ड में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु शायाजी होटल रायपुर दिनांक 5 दिसंबर 2022 को छाीसगढ़ के यूनिसेफ प्रमुख जाब जकारिया के द्वारा सुरेन्द्र साहू को सम्मानित किया गया।छाीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के माध्यम से सुरेन्द्र साहू द्वारा बाल अधिकार,मानव व्यापार,बाल दुर्व्यवहार के खिलाफ लगातार 30 वर्षों कार्य किया जा रहा है। इसके पुर्व छाीसगढ़ शासन के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा बाल गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के साथ मिलकर मानव व्यापार के विरुद्ध लगातार छाीसगढ़ में कार्य कर रहे हैं। साथ ही सुरेन्द्र साहू द्वारा नशामुक्ति जागरूकता अभियान, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से पिडित महिलाओं को निशुल्क परामर्श, वृद्धजनों को निशुल्क कानूनी सहायता सहित कई अन्य सामाजिक कार्य भी लगातार किया जा रहा है। सुरेन्द्र साहू को पुर्व में भी अनेक सामाजिक संगठनों ने पुरूष्कृत किया है। सुरेन्द्र साहू को युनिसेफ द्वारा पुरस्कृत किए जाने पर अनेक लोगों ने सुरेन्द्र साहू को बधाई दिया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply