बेलगावी ,06 दिसंबर 2022 (ए)। महाराष्ट्र और कर्नाटक में सीमा विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने आज विरोध प्रदर्शन किया जिस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। बेलगावी के हिरेबागेवाडी टोलनाके पर कन्नड़ रक्षण वेदिका (कर्वे) संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के वाहनों जिनमें अधिकतर ट्रक थे, पर जोरदार हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पत्थर चले और बसों व ट्रकों के शीशे तोड़े गए। प्रदर्शनकारियों ने नंबर प्लेट उखाड़ फेंकीं और बस और ट्रकों की छतों पर चढ़ कर कन्नड़ रक्षण वेदिका के झंडे लहराए। घटना के बाद संगठन के प्रमुख नारायण गौड़ा समेत कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इन कार्यकर्ताओं में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल रहीं। शिंदे सरकार में कैबिनेट मंत्री शंभूराज देसाई ने कर्नाटक सरकार से अपील की कि वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, महाराष्ट्र के दो मंत्रियों को कर्नाटक के बेलगावी यात्रा को स्थगित करना पड़ा है। ये मंत्री वहां जाकर ग्रामीणों से चर्चा करने वाले थे। कर्नाटक सरकार ने कहा कि उनकी यात्रा से वहां कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है। महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल व देसाई आज बेलगावी जाने वाले थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur