अंबिकापुर, 06 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। शहर के अग्रसेन चौक के पास स्थित होटल बसंत के सामने प्लास्टिक डिस्पोजल की दुकान में सोमवार की रात आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने तत्काल आगजनी की जानकारी फायर बिग्रेड और विद्युत विभाग को दी। मौके पर पहुचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत पर आग पर काबू पाया। इस दौरान चार टैंकर पानी आग बुझाने में खर्च हुए।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के बसंत होटल के सामने स्थित प्लास्टिक के डिस्पोजल की थोक दुकान है। सामवार की रात बसंत होटल में शादी समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखे की एक चिंगारी उस दुकान के ऊपर गिरी और आग पूरी तरह फैल गई। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को फोन कर बुलाया। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहा। आगजनी में दुकान संचालक को काफी नुकसान हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur