सीतापुर समिति में सर्वाधिक 12 हजार क्विंटल खरीदी
अम्बिकापुर , 04 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य में अब तक जिले में 2 लाख 43 हजार मि्ंटल धान खरीदी हुई है। सर्वाधिक सीतापुर समिति में 12 हजार मि्ंटल खरीदी हुई है। सीधे उपार्जन केंद्रों से मिलर्स धान का उठाव भी कर रहे है। मिलर्स द्वारा अब तक 82 हजार 192 मि्ंटल धान का उठाव किया गया है।
1 नवम्बर से शुरू हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी में अब तेजी रही है। जिले के सभी 47 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है।समर्थन मूल्य में धान बेचने इस वर्ष जिले में करीब 51 हजार किसान पंजीकृत है जिनमे से 43 हजार 446 लघु व सीमांत किसान है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर ने धान बेचने में लघु व सीमांत किसानों।को प्राथमिकता देते हुए पहले टोकन काटने के निर्देश समिति प्रबंधक व नोडल अधिकारियों को दिए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur