Breaking News

अंबिकापुर@सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पुलिस ने ली होटल संचालकों की बैठक

Share

होटल में बाहरी व्यक्तियों के रुकने पर रखें उनकी सारी जानकारी

अंबिकापुर, 04 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देश पर रविवार को कोतवाली प्रभारी रूपेश नारंग ने जिले के होटल संचालकों की बैठक ली। बैठक के दौरान होटल संचालकों को होटल में बाहरी व्यक्तियों के रुकने, आने वाले व्यक्तियों के वाहन का नंबर दर्ज करने, रजिस्टर में प्रत्येक सूचना स्पष्ट दर्ज करने, पर्याप्त पहचान पत्र लेने एवं नाबालिगों के ठहरने एवं किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि प्रतीत होने पर सरगुजा पुलिस को सूचना देने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी होटल संचालकों को होटल के निकासी स्थल, अंदर के सार्वजानिक जगहों पर सुरक्षा दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु निर्देश दिए गए। इस दोरान होटल संचालकों को शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों में ध्वनि विस्तारक यत्रों का उपयोग करने से पूर्व सक्षम अनुमति प्राप्त करने एवं शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश एवं समय सीमा का पालन करने हेतु कहा गया। बैठक में इन सारी नियमों का पालन करने हेतु होटल संचालकों द्वारा सहमति दी गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply