अम्बिकापुर , 03 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। दिव्यांग बच्चों के लिये जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मल्टीपरपज विद्यालय परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक विकासखण्ड से 10 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का उद्घाटन केके राय प्राचार्य शाबहुउमा विद्यालय अंबिकापुर, भरत अग्रवाल एपीसी, रविशंकर पाण्डेय एपीसी द्वारा किया गया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, मोतियों को अलग करना, मटका फोड़, 50 मीटर दौड़, रंगोली, मेहंदी, जलेबी दौड़, एकल व समूह गायन, एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखण्डों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि एएल ध्रुव अपर कलेक्टर तथा रविशंकर तिवारी डीएमसी द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरुस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश शर्मा, करुणेश श्रीवास्तव, नरेन्द्र पाण्डेय, अनिलेश तिवारी, मीना गुप्ता, विनोद जायसवाल, स्तुति केरकेट्टा, शोभा लकड़ा, संध्या तिवारी, भागवत देवांगन बीआरपी राजेश प्रताप सिंह, राजेश राणा, आनंदधर दीवान पीटीआई दिनेश शुक्ला, नितिमा यादव, जयंत खानवलकर व अमेश्वर दास का सक्रिय सहयोग रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur