Breaking News

नई दिल्ली @अब चेहरा ही होगा आपका बोर्डिंग पास

Share


नई दिल्ली ,01 दिसंबर 2022 (ए)। अगर आप दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु हवाई अड्डे से फ्लाइट से सफर करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप बगैर बोर्डिंग पास के ही हवाई यात्रा कर सकते हैं। अब आपका चेहरा ही आपके बोर्डिंग पास होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज इसके लिए डिजियात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की।
डिजियात्रा के साथ ही हवाई अड्डों में चेक-इन पेपरलेस होगा। चेहरे की पहचान तकनीक के आधार पर यात्री इन हवाईअड्डों से यात्रा कर सकेंगे। डिजीयात्रा की शुरुआत गुरुवार को दिल्ली के अलावा बेंगलुरु और वाराणसी एयरपोर्ट पर की जा रही है।
किसी भी एयरलाइन से यात्रा कर रहे सभी घरेलू यात्री डिजीयात्रा ऐप डाउनलोड कर यात्रा कर सकेंगे। इसके जरिए यात्री एयरपोर्ट में एंट्री ले सकते हैं। गेट पर उन्हें किसी सुरक्षा जांच से नहीं गुजरना होगा।
पहले चरण में शामिल होंगे ये एयरपोर्ट
पहले चरण में यह सुविधा सात एयरपोर्ट पर लॉन्च की जा रही है। दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी। इसके बाद मार्च 2023 तक इसे हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और विजयवाड़ा हवाई अड्डों पर शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इस तकनीक पूरे देश में लागू किया जाएगा। फिलहाल यह डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए लॉन्च किया जा रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply