अंबिकापुर, 30 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। दुकान व घर से चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से दुकान में चोरी गई सामान को जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश गुप्ता शहर के मायापुर का रहने वाला है। वह अपने घर में ही किराने की दुकान चलाता है। 28 नवंबर की रात को दुकान बंद कर घर के अंदर सभी सो रहे थे। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने दीवार फांद कर घर के अंदर घुस कर 22 हजार रुपए नकदी की चोरी की फिर टेबल पर रखे दुकान की चाभी चोरी कर दुकान का ताला खोलकर किराना सामान व 12 हजार रुपए नकदी पार कर दिया। इसके बाद चोर ने घर के बगल में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति का कबाड़ ढोने वाले ऑटो में चोरी की सामन लोड कर फरार हो गया। परिजन को चोरी की घटना की जानकारी सुबह मिली। परिजन ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी केदारपुर महादेव गली निवासी प्रितम सिन्हा उर्फ सोपाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कजे से चोरी की ऑटो व किराना सामान जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur