Breaking News

अंबिकापुर@जमकर मारपीट,दुकान से बाहर बुलाकर लड़कियों ने बाल पकड़ पटक-पटक कर मारा

Share

अंबिकापुर, 30 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। शहर के बीच व्यस्ततम व्यवसायिक मार्ग में दिनदहाड़े दुकान से बाहर बुलाकर एक लड़की को कुछ लड़कियों ने बाल पकड़कर पटक पटक कर मारा। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल देवीगंज मार्ग में काम करने वाली एक युवती अपने कुछ सहेलियों के साथ शहर में ही एक किराए का मकान में रह रही थी। उनके बीच कुछ विवाद होने पर कहासुनी हो गई। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई साथ में रहने वाली दो से तीन युवतियों ने आज उक्त युवती के दुकान पहुंच उसे बाहर बुलवाया और बाल पकड़कर जमकर मारपीट की। मारपीट करने वाली युवतियां चिरमिरी की बताई जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply