Breaking News

अंबिकापुर@जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन आज,एक हजार युवा करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Share

अंबिकापुर, 29 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन समारोह का आयोजन बुधवार 30 नवम्बर 2022 को प्रातः 11 बजे से राजीव गांधी शासकीय स्नातकोार महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छाीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे व अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव करेंगे।
समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री अमरजीत भगत, सी जीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, छाीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल व छाीसगढ़ तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में 15 से 40 व 40 से अधिक आयु वर्ग के करीब एक हजार प्रतिभागी 18 विधाओं तथा 9 अन्य पारंपरिक विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply