Breaking News

अंबिकापुर@सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान 1 दिसंबर से

Share

अंबिकापुर, 28 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। राज्य शासन के निर्देशानुसार टीबी एवं कुष्ठ रोग के उन्मूलन हेतु समुदाय में प्रत्येक मरीज की पहचान कर जांच एवं उपचार हेतु जिले में पहले चरण में 1 से 21 दिसंबर तक सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य अमले द्वारा घर-घर भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ के संभावित मरीजों की पहचान कर उनका जांच करना एवं धनात्मक मरीजों को उपचार प्रदाय किया जाना है। इसी कड़ी के दूसरे चरण में 2 से 17 जनवरी 2023 तक सभी निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, प्राइवेट प्रैक्टिशनरों व केमिस्टों द्वारा चिन्हांकित टीबी एवं कुष्ठ के संदेहास्पद मरीजों के दैनिक सूची प्राप्त कर टीबी एवं कुष्ठ के पोर्टल में इंद्राज किया जाएगा। यदि किसी मरीज को जांच की आवश्यकता है तो नि:शुल्क जांच हेतु सैम्पल एकत्र करेंगे। खोज अभियान हेतु मितानिनों द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022 के दौरान घर-घर भ्रमण कर टीबी एवं कुष्ठ रोग के लक्षण के आधार पर संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी। 16 से 21 दिसंबर 2022 के दौरान मितानिन द्वारा खोजे गए शंकास्पद टीबी एवं कुष्ठ के मरीजों का पुन: परीक्षण संबंधित क्षेत्र के एमपीडल्यू एवं एनएमए द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक घर जाकर सभी व्यक्तियों में लक्षणों का पता लगाया जाएगा।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply