Breaking News

अम्बिकापुर,@जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष का निर्वाचन 8 दिसंबर को

Share


अम्बिकापुर, 28 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष का निर्वाचन 8 दिसंबर को संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार द्वारा छाीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 25 एवं छाीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 13(2) में प्रदा शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न करने के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धौरपुर को पीठासीन अधिकारी तथा जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने पीठासीन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धौरपुर को निर्देशित किया है कि वे निर्वाचन तिथि के पूर्व निर्वाचन संबंधी समस्त कार्रवाई की जानकारी उप संचालक पंचायत से प्राप्त कर निर्धारित तिथि को निर्वाचन संपन्न कराकर उसी तिथि को प्रारूप 5, 6 एवं 7 में जानकारी कलेक्टर कार्यालय को अनिवार्यत: उपलध कराएं। सहायक पीठासीन अधिकारी एवं जनपद पंचायत लुण्ड्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अनिवार्यत: पालन करने के निर्देश दिए हैं।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply