Breaking News

कोरबा@महापौर व जिला पंचायत अध्यक्ष के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय छत्तीसगढि़या ओलंपिक

Share

कोरबा, 27 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में विगत 06 दिवस से आयोजित किए जा रहे छत्तीसगढि़या ओलंपिक के जिला स्तरीय खेलों का समापन महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला पंचायत सी.ई.ओ. नूतन कंवर, निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण, जिला पंचायत के जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी कर्मचारीगण तथा विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ीगण उपस्थित थे ढ्ढ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों केा बढ़ावा देने, प्रोत्साहित करने एवं इनके प्रति आमलोगों में जागरूकता लाने के मद्देनजर प्रदेश के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढि़या ओलंपिक आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टरसंजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में वार्ड स्तरीय, जोन स्तरीय व कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के पश्चात प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम टी.पी.नगर कोरबा में 21 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आयोजन के अंतिम दिवस महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर के आतिथ्य में खेल प्रतियोगिताओं का समापन किया। अतिथियों के द्वारा विभिन्न खेल के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया तथा खेल समापन की घोषणा की गई ढ्ढ इस मौके पर सभापति श्यामसुंदर सोनी के साथ ही महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय, मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, सुरती कुलदीप, एल्डरमेन रामगोपाल यादव, बच्चू लाल मखवानी, गीता गभेल, उपायुक्त पवन वर्मा, छत्रपाल सिंह कंवर, प्रदीप पुराणे, विनय धीवर, ममता अग्रवाल, रामकृपाल साहू, उद्घोषक घनश्याम श्रीवास व नीलम शर्मा, वीरेन्द्र राठौर, बनवारीलाल पाहुजा, कृष्णा गढ़ेवाल, कृति दत्ता, धर्मेन्द्र चौहान आदि के साथ विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ीगण व काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply