Breaking News

अंबिकापुर@संविधान को सम्मान करें व अपने अधिकार को जानें : शांता जोसेफ

Share


अंबिकापुर, 27 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। स्थानीय होलीक्रॉस वीमेंस कॉलेज में संविधान सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सर्वप्रथम दीपिका तिर्की बीकॉम फाइनल एवं मिल्की प्रीतिका तिर्की बीएससी प्रथम नें प्रार्थना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक रितु दास ने संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने संबंधी जरूरी एवं उपयोगी जानकारी दी। भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों और मौलिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान की भी विस्तृत जानकारी दी। डॉ. कल्पना गुहा विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र नें संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण की महती भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने संविधान के महत्व को भी बताया। प्राचार्य डॉ. शांता जोसेफ ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं अपने संदेश में कहा कि संविधान हम भारत के लोगों के लिए है। हम संविधान का सम्मान करें एवं अपने अधिकारों को जानें। संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से संविधान के महत्व को प्रसारित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन खुशी शर्मा, अरुणा केरकेट्टा, सपना अपूर्वा के अलावा महाविद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply