Breaking News

रामानुजगंज@ज्ञानयज परिवार हजारों की संख्या में बनाएगा सदस्य

Share


रामानुजगंज, 27 नवंबर 2022 (घटती घटना) स्थानीय आमंत्रण धर्मशाला में ज्ञानयज्ञ परिवार की एक नियमित बैठक मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में कि गई। जिसमें सदस्यता अभियान का शुभारंभ कन्हैया लाल अग्रवाल को सदस्य बनाकर सुनील विश्वास ने किया । बैठक में शहर के आए मानिंद रहवासियों ने आगामी दिसंबर महीने में एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लक्ष्य निर्धारित हेतु संयोजक के रूप में बजरंग गुप्ता एवं राजेश प्रजापति को संयुक्त रुप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति रिवाज के साथ हवन कार्य संपन्न कर प्रारंभ किया गया। रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजरंग मुनि लोगों से रूबरू होते हुए उन्होंने तातापानी महोत्सव के संबंध में चल रहे तैयारियों के बारे में जानकारी ली इस अवसर पर
रामराज गुप्ता, शुभेंदु महापात्र, रविन विश्वास, संजीत गुप्ता, निर्मल बाला, ज्ञानेंद्र आर्य, मंगल प्रसाद आदि के साथ अनेको लोग उपस्थित थे ।


Share

Check Also

रायपुर@350 बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, अवैध स्लाइडर हटाए; 5.50 लाख का जुर्माना

Share रायपुर 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा …

Leave a Reply