Breaking News

कोरबा @अपर कलेक्टर कटघोरा और जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

Share

  • संवाददाता –
    कोरबा , २6 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)।
    भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कटघोरा विजेंद्र पाटले,जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। साथ ही इस मौके पर उपस्थित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कटघोरा श्री पाटले ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को भारतीय संविधान में समाहित किया है। इससे सशक्त राष्ट्र निर्माण करने की नींव मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिकों से संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply