Breaking News

अंबिकापुर,@रिंग रोड पर बेतरतीब खड़े 31 वाहनों पर की गई चालानी कार्रवाई

Share

अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। रिंग रोड में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक इमानुएल लकड़ा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा रिंग रोड में खड़े मालवाहक वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा रिंग रोड में खड़े वाहन जिसमे 11 ट्रक, 1 बस, 10 चारपाहिया वाहन, एवं 9 दोपहिया वाहन सहित कुल 31 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 14 हजार 500 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। सरगुजा पुलिस द्वारा रिंग रोड पर खड़े माल वाहक वाहनों पर लगातार कार्रवाई करने से रिंग रोड की यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply