Breaking News

अंबिकापुर@नाबालिग बालिका गुजरात से बरामद

Share

अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)।घर से बाहर जा रही हूं कहकर निकली बालिग बच्ची को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने बालिका को गुजरात से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सीतापुर क्षेत्र निवासी एक बालिका घर से बाहर जा रही हंू कह कर निकली थी। जो वापस नहीं लौटी। किसी अज्ञात व्यकित् द्वारा बहला फुसला कर उसे भगाकर अपने साथ ले गया था। परिजन की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कृष्णा गिरी उर्फ किशन गिरी साकिन विशुनपुर थाना सीतापुर के कजे से नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। आरोपी भगाकर गुजरात ले गया था। पीडि़ता से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply