अंबिकापुर, 26 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा पथ सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको के नेतृत्व में शनिवार को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एवं छात्र-छात्राओं में यातायात जागरूकता हेतु केआर टेक्निकल कॉलेज अम्बिकापुर में यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकांश दुर्घटनाएं वाहन चालक के लापरवाही, तेज गति, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, नशा का सेवन कर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सड़क दुर्घटना हो रही है। जिसे रोकने हेतु यातायात नियमों का पालन किया जाना अत्यन्त जरूरी है।
आम जनों को सुरक्षित व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur