Breaking News

अंबिकापुर,@सीट बेल्ट व हेलमेट के उपयोग से दुर्घटनाओं में होने वाली मौत में 42 प्रतिशत की लाई जा सकती है कमी

Share


अंबिकापुर, 25 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)।आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में ‘पथ सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान चलाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, यातायात उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, यातायात प्रभारी जयराम चेरमाको के नेतृत्व में शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित थे। इस दौरन बताया गया कि अधिकांश दुर्घटनाएं वाहन चालक के लापरवाही, तेज गति, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, नशा का सेवन कर वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने के कारण सड़क दुर्घटना हो रही है। जिसे रोकने हेतु यातायात नियमों का पालन किया जाना अत्यन्त जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र संगठन के सर्वे के अनुसार सड़क दुर्घटना से हो रही मृत्यु को सीट बेल्ट व हेलमेट के उपयोग मात्र से 42 प्रतिशत तक की कमी लाई जा सकती है। सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु शासन द्वारा संचालित कार्यक्रम गुड समेरिटन के बारे में बताया गया। जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं में आम जनों द्वारा घायलों को त्वरित उपचार हेतु सहयोग व संसाधन का उपयोग करते हुए प्राथमिक उपचार कराने वाले व्यक्तियों के लिए प्रोत्साहन राशी पांच हजार रूपए को बढाकर दस हजार रूपए किया गया है। तथा आम जनों को सुरक्षित व यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु अपील की गई।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply