Breaking News

अंबिकापुर,@लापता बालिका रायगढ़ से बरामद

Share


अंबिकापुर, 25 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। स्कूल जाने निकली बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने बालिका को रायगढ़ से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को गांधीनगर क्षेत्र निवासी एक बालिका स्कूल जाने निकली थी। जो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। वापस नहीं लौटने पर परिजन आसपास व रिश्तेदारों के घर पता तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। परेशान परिजन ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में धारा 363 दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बालिका को रायगढ़ से बरामद कर परिजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply