जेल में होगी आधी से ज्यादा बीजेपी
नई दिल्ली ,25 नवंबर 2022 (ए)। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज भाजपा पर जमकर हमला बोला।उन्होंने दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर एक दिन के लिए सीबीआई-ईडी मुझे सौंप दी जाए तो आधी से ज्यादा बीजेपी जेल में होगी। तिहाड़ जेल में धन शोधन मामले में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन से जुड़े सवाल पर केजरीवाल ने यह बयान दिया।
केजरीवाल ने कहा कि एक दिन के लिए सीबीआई-ईडी मुझे सौंप दो, आधी बीजेपी जेल में होगी। इनके पास जांच एजेंसियां हैं। हमारे ऊपर इतने केस किए, फिर भी कुछ साबित नहीं कर पाए। ये लोग सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचारी कहते हैं। वे कहते हैं कि मनीष ने शराब घोटाला किया, 10 करोड़ रुपये खा गया, इतने छापे मारे मिला कुछ नहीं, कहां गए 10 करोड़ रुपये। इतना ही नहीं केजरीवाल ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने पिछले 5 सालों में नगर निगम को 1 लाख करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन ये लोग सारा पैसा खा गए। यदि लोग थोड़ा भी काम करते, तो कर्मचारियों को सैलरी मिल जाती।
वहीं सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रही सुविधाओं के सावल पर केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन को जेल मैनुअल के हिसाब से ही सुविधाए मिल रही है। केजरीवा ने कहा कि 2010 में जब अमित शाह जेल गए थे, तो वहां उनके लिए डीलक्स जेल बनाई गई थी उनके लिए खाना भी जेल से बाहर आता था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur