Breaking News

नई दिल्ली,@नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित बजट पूर्व बैठक में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Share


नई दिल्ली ,24 नवंबर 2022 (ए)। केंद्रीय वित्त मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिस्सा लेंगे। बता दें कि 25 नवंबर को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई गई है।
बजट 2023-24 की तैयारी के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा राज्यों से सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के हित से जुड़े आर्थिक मुद्दों पर अपना प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राज्य की लंबित मांगों की ओर भी वित्त मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराएंगे।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply