Breaking News

अंबिकापुर@नाली में गिरने व ठंड में पूरी रात पड़े रहने से वृद्ध की मौत

Share

अंबिकापुर, 24 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। नाली में गिरने व ठंड में पूरी रात पड़े रहने से वृद्ध की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसकी लाश देखी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पारस उपाध्यय उम्र 70 वर्ष शहर के कंपनी बाजार का रहने वाला था। वह बुधवार की रात को अपने पुराने घर बौरीपारा से वापस कंपनी बाजार नए घर पर आ रहा था। तभी रात में बौरीबांध के पास खुले नाली में गिर गया और बेहोश हो गया। ठंड में पूरी रात बेहोशी की हालत में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो परिजन को इसकी जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply