Breaking News

अंबिकापुर,@24.84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 24 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। आबाकरी विभाग के उडऩदस्ता अमला ने दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अंतर राज्य के 24.84 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ताा अमला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
प्रभारी अधिकारी संभागीय उडऩदस्ता जिला सरगुजा राजेश तिवारी ने बताया कि टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि दूसरे राज्यों से अवैध अंगे्रजी शराब लाकर दरिमा थाना क्षेत्र में खपाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता व टीम के साथ दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नवानगर निवासी पूनम गुप्ता के घर में दबिश दी गई। इसके कजे से मध्यप्रदेश लेबल लगी गोवा ब्रांड की 8.10 लीटर तथा झारखड राज्य की लेवल लगी रॉयल स्टैग 8.64 लीटर शराब जत किया गया। उडऩदस्ता टीम ने कुल 16.74 लीटर विदेशी मदिरा जत कर आरोपी पूनम गुप्ता को गिरफ्तार किया। इसी अभियान के तहत दरिमा थाना क्षेत्र के ही ग्राम बरगई निवासी सोनपति के कजे से 48 8.64 लीटर मध्य प्रदेश की लेबल लगी गोवा शराब जत किया गया है। आबाकरी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता दल ने आरोपी पूनम पांडेय व सोनपति को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में आरक्षक रमेश दुबे, कुमारू राम एवं आरक्षक रामाधार, अशोक सोनी एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply