Breaking News

अंबिकापुर,@धान खरीदी केन्द्र पर किसानों से अवैध वसूली

Share

अंबिकापुर, 24 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश के साथ ही जिले में भी धान खरीदी का काम 1 नवंबर से शुरू है। धीरे-धीरे किसानों द्वारा समितियों में आकर धान बेचने की रफ्तार पकडऩी शुरू हो गई है। इधर समिति द्वारा किसानों से अवैध वसूली की भी शिकायत आनी शुरू हो गई है। शहर के नमनाकला स्थित धान खरीदी केन्द्र पर सिकानों से हमाली दर अधिक लिया जा रहा है। इस अवैध वसूली की जानकारी तब हुई जब क्षेत्र के एक बड़े किसान विन्देश्वर शरण सिंहदेव गुरुवार को धान बेचने नमनाकला स्थित खरीदी केन्द्र पर पहुंचे। यह ट्रैक्टर पर लाड कर करीब 100 मि्ंटल धान बेचने पहुंचे थे। धान अनलोडिंग, बोरी पलटने व छल्ली लगाने के नाम पर हमाली दर 24 रुपए प्रति मि्ंटल की मांग की गई। जबकि शासन द्वारा हमाली दर 6 रुपए प्रति मि्ंटल निर्धारित है। किसानों द्वारा इसका बिल मांगे जाने पर सोसायटी प्रबंधन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। अधिक वसूली के संबंध में पूछे जाने पर सोसायटी समिति प्रबंधन का कहना है कि शासन द्वारा निर्धारित राशि पर हमाल काम नहीं करना चाहते हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply