अंबिकापुर, 22 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आहवान पर भाजयुमो सरगुजा द्वारा मुख्यमंत्री भूपेष बघेल का पूतला दहन अम्बिकापुर के घड़ी चौक में किया गया। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भारतीय जनता पाट्री के प्रत्याषी ब्रम्हानंद नेताम जी के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर, प्रदेष में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने क्रांगेस प्रदेष अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बना कर एक बहुत ही गंदा मजाक किया है। जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चो के द्वारा पुतला दहन किया गया। जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के चारित्रिक हनन के लिए इस प्रकार का गंभीर आरोप लगाना पूरे समाज के ऊपर प्रष्न चिन्ह खड़ा करता है जिसकी भारतीय जनता पाट्री के साथ युवा मोर्चो पर जोर विरोध करती है। जिला महामंत्री युवा मोर्चो सरगुजा अंषुल श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा प्रत्याषी ब्रम्हानंद नेताम जी के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के इषारे में गंदी राजनीति का परिचय देते हुए प्रदेष क्रांगेस कर मोहन मरकाम द्वारा चारित्रिक आरोप लगाना बहुत गंदा मजाक है व प्रेस कांफ्रेंस कर पिडिता का नाम उजागर करना नियम के विरूद्ध है सर्वप्रथम विधि समवयक मोहन मरकाम जी के ऊपर अपराध दर्ज कर कार्यवाही होनी चाहिए। पुतला दहन के दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविकातं उरांव, शानू कश्यप , वीर सोनी, नितिन गुप्ता, हर्ष जायसवाल, विनाल गुप्ता, अनुराग शुक्ला, गोलू यादव, अमोघ कश्यप, दिव्यांषु केशरी, श्रीधिर केषरी, अनिरूद्ध मिश्रा, दिग्विजय सिंह, युवा मोर्चो मण्डल अध्यक्ष निशांत सिंह, दीपक यादव, सुनिल यादव, रोहित कुशवाहा, मोटीं यादव सौरभ मिश्रा, मनीश दुबे, प्रिसं तिवारी रजनीश सिंह, राजेश जायसवाल आदि उपस्थित थें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur