Breaking News

अंबिकापुर@शिक्षण संस्था के आस-पास यातायात व्यवस्था बनाने पुलिस ने की कार्रवाई

Share


अंबिकापुर, 22 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नियम विरूद्ध दो पहिया वाहन चलाने के खिलाफ सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेषकर नाबालिग बच्चों द्वारा बाइक व स्कूट चलने पर सख्त हिदायत दिए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सरगुजा पुलिस द्वारा शहर के व्यस्ततम सड़कों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं स्कूली शिक्षण संस्था के आस-पास यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई की गई।
मनेंद्रगढ़ रोड स्थित शिक्षण संस्था के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों एवं नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की गई। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में स्कूल प्रबंधन से चर्चा की गई एवं नाबालिग बच्चों को स्कूल में दुपहिया वाहन ना लाने हेतु निर्देशित किया गया। संस्था प्रमुख को परिसर के बाहर एवं आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़ा ना करवाने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्ग में बेतरतीब ढंग से खड़े 43 दो पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत देवांगन, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, सहायक उपनिरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक उमाशंकर साहू, अजय कुमार तिवारी एवं यातायात पुलिस की टीम शामिल रही।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply