कोलकाता, 21 नवंबर 2022(ए)। देश के पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दे की हुगली जिले के चिनसुराह में एक प्राथमिक स्कूल परिसर में सोमवार को तीन जिंदा देसी बम जब्त किए गए है । पुलिस अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने नालडांगा नारायणपुर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्कूल के समय से पहले बम देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने आगे बताया कि मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमने स्कूल परिसर से तीन बम जब्त किए हैं और इस बात की जांच शुरू कर दी है कि बम स्कूल में कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन हैं। हम स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur