Breaking News

अंबिकापुर,@स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में मितानिनों ने रखीं अपनी समस्याएं

Share

अंबिकापुर, 21 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। अम्बिकापुर के जनपद पंचायत सभा कक्ष में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को मितानिन बहनें मुख्य रूप से शामिल रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष मधु सिंह के साथ जिपं सदस्य राकेश गुप्ता मौजूद रहे। स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन के दौरान मितानिन बहनों ने अपनी कई समस्याओं से जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य को अवगत कराया। अधिकांश ने बिजली बिल की समस्या को बताते हुए अधिक बिल आने की बात कही। सभी की बातों को ध्यान रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा समस्या को अंबिकापुर विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से चर्चा कर जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली बिल की आ रही समस्या को देखते हुए कैंप लगाकर इसे दूर करने की बात जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता ने कही।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply