बलरामपुर, 21 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। सुनार उत्थान समाज बलरामपुर जिले की बैठक महामाया मंदिर प्रांगण वाड्रफनगर में किया गया। इस बैठक में बलरामपुर जिले के कुसमी, शंकरगढ़, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर, सनावल, वाड्रफनगर के सम्मानीय पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता आदित्य सोनी बलरामपुर द्वारा किया गया। बैठक में सर्व सहमति से नरेश सोनी को बलरामपुर जिला का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी परशुराम सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री आदित्य सोनी द्वारा की गई थी। यह बैठक सुरेश सोनी, रघुनाथ सोनी कंचन सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। बैठक में रविकांत सोनी राजकुमार सोनी, ओम प्रकाश सोनी, राजेश सोनी, सुरेश सोनी, माधव सोनी, रोशन सोनी, नंदलाल सोनी, अजय सोनी, रुपेश सोनी, राजू सोनी, प्रहलाद सोनी, नंदू सोनी, संतोष सोनी, उमाशंकर सोनी, रतन सोनी, रंजन सोनी, जीवन सोनी, गोविंद सोनी, कन्हैया सोनी, रमेश सोनी, सुनील सोनी, विनोद सोनी, शिवम सोनी, राजेश सोनी, राजू सोनी, कृष्णा सोनी, नंदलाल सोनी, चांद सोनी, अरविंद सोनी, रवि वर्मा, श्यामनाथ सोनी, उमाशंकर सोनी, रामचंद्र सोनी, रमेश सोनी, शंभू सोनी, संतोष सोनी, मनोज सोनी, कन्हाई सोनी, दीपक सोनी, श्याम बिहारी, रामा सोनी, संतोष सोनी, बृजमोहन सोनी, विकास सोनी, संजय सोनी, रंजीत सोनी, संतोष सोनी, नरेंद्र सोनी, जितेंद्र सोनी इनके अलावा सैकड़ों की संख्या में सोनार उत्थान समाज के सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur