अंबिकापुर, 21 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोार महाविद्यालय अंबिकापुर के विधि विभाग अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। इस दौरान छह दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का पहला दिन सोमवार को संविधान दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसएस अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय से रवाना किया गया। रैली अंबेडकर चौक होते हुए गांधी चौक, घड़ी चौक पहुंची। जहां रैली में सम्मिलित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात रैली आकाशवाणी चौक होते हुए महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुआ। इस रैली में विधि विभाग के सभी छात्र-छात्राओं के साथ विभाग के विभागाध्यक्ष ब्रजेश कुमार एवं प्रो. माघवेंद्र तिवारी, पंकज कुमार अहिरवार, पूनम सोनवानी, डॉ. नीमा कमर उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur