अंबिकापुर, 21 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। शहर से लगे खैरबार गाडाघाट में पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान टीम खैरबार और बलसेड़ी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। बलसेड़ी को हराकर खैरबार की टीम प्रतियोगिता पर कजा जमा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता एंव कांग्रेस नेता अरविंद सिंह गप्पू और बंटी शर्मा उपस्थित थे। 20 दिनों तक चले इस फुटबॉल प्रतियोगिता में समापन और फाइनल मैच मेजबान खैरबार और बलसेड़ी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें गत वर्ष की चैंपियन बलसेड़ी को हराकर मेजबान खैरबार ने इस प्रतियोगिता में अपना कजा जमा लिया।
30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक ग्राम खैरबार गाड़ाघाट में पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फाइनल मुकाबले में पहले हॉफ तक बलसेड़ी क्लब की टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन दूसरे हॉफ के खेल में खैरबार की टीम ने लगातार दो गोल कर 3-2 से फाइनल मुकाबला जीत लिया। इस आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश कुजूर, उपाध्याय विष्णु खलखो, कोषाध्यक्ष सोमनाथ टेकाम, सचिव राम करण तिर्की, सरपंच बसंती मिंज उप सरपंच अदीप एक्का, रवि , जेंडर, सामू, अभिषेक, पंकज, जय प्रकाश, आमीन इलियास, रूकेश, अनुक, जूनस, रोशन कुजूर, सुरेन्द्र कुजूर, आलोक एक्का, अशोक सोनी, प्रवीण खलखो की भूमिका अहम रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur