Breaking News

अंबिकापुर@स्कूली बालक खेल-खेल में पकड़ लिया करनी

Share

अंबिकापुर, 19 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। मैनपाट विकासखण्ड के प्राथमिक शाला दांतीढाब में स्कूली बच्चे से मिस्त्री का काम कराने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा तहसीलदार के द्वारा जांच कराया गया। जांच में पाया गया कि विद्यालय में रैंप का निर्माण मिस्त्री द्वारा कर दिया गया था लेकिन सीमेंट व करनी आदि वही छोड़ गया था जिससे बच्चे खेल-खेल में पकड़ कर खेल रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार मैनपाट द्वारा दांतीढाब के ग्रामवासी, प्राथमिक शाला के शिक्षकों, मिस्त्री व बच्चों की उपस्थित में जांच किया गया। जांच में पाया गया कि उक्त स्कूल एकल शिक्षक है तथा स्कूल का रैम्प क्षतिग्रस्त हो गया था। पिछले 10-15 दिनों से नल जल योजना के तहत स्कूल में चबूतरा निर्माण का कार्य चल रहा था। उक्त निर्माण कार्य मे लगे मिस्त्री को शिक्षक द्वारा रैम्प का मरम्मत करने कहा गया था। मिस्त्री द्वारा उसी रैम्प का मरम्म्त किया गया है। स्कूली बच्चों में से एक बच्चा वहीं पड़े बालू, सीमेंट व करनी से खेल रहा था।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply