Breaking News

अंबिकापुर@पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Share


अंबिकापुर, 19 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर शनिवार को राजीव भवन में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त पादप औषधि बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद, महापौर डॉ. अजय तिर्की, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव एवं शहरी लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा ने देश के प्रति उनके योगदान को याद किया और बताया कि उनका जीवन आजीवन संघर्ष साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल थीं भारत कि लौह महिला प्रथम महिला प्रधान मंत्रीइंदिरा गांधी की जयंती पर शत शत नमन है। भारत की एकता एवं अखंडता को संजोए रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया। राष्ट्र को समर्पित उनकी राजनीतिक दृढ़ता को हम भारतवासी हर पल याद करते हैं। वे भारत कि प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। इस अवसर पर दुर्गेश गुप्ता, दिलीप धर, जग्गनाथ कुशवाहा, चंद्र प्रकाश सिंह, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अमित सिंह, शुभम जयसवाल पंकज शुक्ला, पूर्णिमा सिंह, गीता श्रीवास्तव, शकीला, सुदामा राजवाड़े, राजा,नौशाद आदि सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply