कहा आरोपी की रिमांड अर्जी हुई खारिज
मोरबी ,05 नवम्बर 2022। मोरबी कोर्ट ने आरोपी की रिमांड अर्जी खारिज कर दी है। हमने दस्तावेजों के क्रॉस-वेरिफिकेशन के लिए रिमांड की मांग की है: पब्लिक प्रोसिक्यूटर मोरबी कोर्ट ने आरोपी की रिमांड अर्जी खारिज कर दी है। हमने दस्तावेजों के क्रॉस-वेरिफिकेशन के लिए रिमांड की मांग की है: गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर को हुए ब्रिज हादसे के बाद पिछले 5 दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार रात बंद कर दिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राहत एवं बचाव अधिकारी हर्षद पटेल के मुताबिक अब कोई भी ऐसा शख्स नहीं बचा है, ब्रिज हादसे के बाद जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो. इसलिए सभी जांच एजेंसियों से बातचीत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करने का निर्णय लिया गया है. ब्रिज गिरने से लेकर अब तक, इन 5 दिनों में 135 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अलावा स्थानीय प्रशासन की मदद से यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था.
ब्रिज के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ओरेवा ग्रुप के पास है। इस ग्रुप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए मोरबी नगर पालिका के साथ एक समझौता किया है। गुजरात पुलिस ने कहा कि 50 लोगों की टीम पुल हादसे की जांच में जुटी है। जिम्मेदारों पर धारा 304, 308 और 114 के तहत केस दर्ज किया गया है। ढ्ढत्र ने कहा- अभी तक जिनकी भूमिका सामने आई, उन्हें गिरफ्तार किया गया। जैसे-जैसे नाम सामने आते जाएंगे और गिरफ्तारियां होती जाएंगी। अब तक 9 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें ओरेवा कंपनी के अफसर भी शामिल हैं। इसी कंपनी को ब्रिज की जिम्मेदारी दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur