Breaking News

अम्बिकापुर@विधायक द्वारा धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया

Share


अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने धान खरीदी के दूसरे दिन बुधवार को अम्बिकापुर जनपद के उपार्जन केंद्र परसा में विधिवत पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की। सरगुजा संभाग में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत सरगुजा जिले के उपार्जन केंद्र परसा से हुई।
अम्बिकापुर तहसीलदार श्री भूषण सिंह मंडावी ने बताया कि लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम और अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति में जिले में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। धान उपार्जन केंद्र परसा में भफौली निवासी कृषक श्री अरुण कुमार जायसवाल धान बेचने के लिए पहुंचे। उनके द्वारा 48 मि्ंटल मोटा धान का टोकन कटाया गया था। शासन के द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी तथा उपार्जन केंद्र में व्यवस्था को लेकर श्री जायसवाल ने प्रसन्नता जाहिर की।
ज्ञातव्य है कि नमनाकला समिति के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र परसा में कुल 946 हेक्टेयर रकबे में 574 कृषक पंजीकृत हैं। विगत वर्ष के मुकाबले इस चालू वर्ष में 35 नए कृषक धान खरीदी के लिए पंजीकृत किये गए हैं। लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम धान खरीदी में किसानों के लिए किए गए व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी, सरपंच श्री मनोज सिंह सहित राजस्व, खाद्य, कृषि विभाग के अमले और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply