Breaking News

अम्बिकापुर,@कांग्रेस स्पष्ट करे मंच पर कौन चोर बैठे थे?:मधुसूदन

Share


अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा मंच पर बैठे लोगों को चोर कहते हुए जातिगत टिप्पणी किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंबिकापुर मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्थापना के महत्वपूर्ण दिवस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अमर्यादित अशोभनीय निम्न स्तरीय बयान जारी करना निंदनीय है, आगे उन्होंने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाई थी परंतु कांग्रेसी नेताओं मे कुर्सी को लेकर हो रही लड़ाई से प्रतीत होता है कि इन कांग्रेसियों को छत्तीसगढ़ के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, कांग्रेसियों का यह कृत्य जनता द्वारा दिए गए बहुमत का घोर अपमान है, भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस से यह मांग करती है कि वह स्पष्ट करें मंच पर कौन चोर बैठे थे?


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply