वाई प्लस के घेरे मे रहेगे भाईजान
मुम्बई, 01 नवम्बर 2022। लॉरेस बिश्नोई ने कुछ साल पहले भी जोधपुर मे कोर्ट मे सुनवाई के दौरान सलमान खान को धमकी दी थी। उसने कहा था कि सलमान खान ने एक काले हिरण का शिकार करके बिश्नोइयो की भावनाओ को ठेस पहुचाई थी। उसका कहना है कि बिश्नोई समाज काले हिरण को पूजता है और सलमान खान ने उसकी हत्या कर बिश्नोइयो को उकसाया है।
हाल ही मे सलमान खान के परिवार को धमकी एक पेपर स्लिप के रूप मे मिली थी। किसी शख्स ने धमकी भरी पर्ची उसी बेच पर छोड़ी थी जहा सलमान खान के पिता, लेखक सलीम खान अपनी नियमित सुबह की सैर के बाद बैठे थे। इस धमकी के बाद सलमान को मुबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी। लेकिन अब, उन्हे महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा ङ्घ+ सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है।
वैसे सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अक्षय को एक्स सुरक्षा दी गई है और इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया से नफरत और उनकी कनाडा की राष्ट्रीयता को लेकर मिल रही धमकियो को बताया जा रहा है। अनुपम खेर को विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur